अंतिम यात्रा के लिए रास्ता तक नहीं ग्राम पंचायत उकावद कला के ग्राम डोंगर खेड़ी का मामला

Monday, August 26, 2024 - 22:06
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिले की उकावद कला पंचायत के ग्राम डोंगरखेड़ी मे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को विकास के इस दौर में भी जबरिया परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यही स्थिति गत दिवस हुई एक अंतिम संस्कार के दौरान  सामने आई है।असल में मामला यह है कि ग्राम डोंगरखेड़ी मे गत दिवस गुड्डीबाई पत्नी कालू राम का निधन हो जाने के के बाद गांव की मरघट शाला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को मरघट शाला में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता नहीं होने और विभिन्न अवस्थाओं के कारण जबरिया परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरत की बात यह है कि मरघट शाला में पहुंचने के लिए एक सुरक्षित रास्ता तक नहीं है नतीजा पार्थिव देह को खेतों मे से  होकर ले जाना पड़ा है।  ग्रामीणों ने बताया है इस पंचायत से जिले की राजनीति मे दखल रखने वाले जनप्रतिनिधि रहते हैं। उकावद कला पंचायत से सरपंच प्रतिनिधि मनोज धाकड़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं इसके वाद भी शमशान के लिए रास्ता तक नहीं है, मरघट शाला भी नाम की ही है बस।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User