निष्ठा,समर्पण और और परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है -निशांतखरे 

Tuesday, January 13, 2026 - 17:36
Updated: 7 months ago
0
निष्ठा,समर्पण और और परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है -निशांतखरे 

गुना  (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर संभाग के संगठन प्रभारी डॉ निशांत खरे ने गुना विधानसभा एवं बमौरी विधानसभा के अंतर्गत पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कामकाजी बैठक की और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की साथ ही पार्टी स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की ।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने  अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सफलता का आधार अनुशासन और सतत प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।बैठक की शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुषों एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी  विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क गतिविधियों तथा बूथ स्तर तक कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ,जनपद अध्यक्ष गायत्री भील,पूर्व विधायक राजेन्द्र सलूजा, गोपीलाल जाटव ,जिला महामंत्री रविन्द्र रघुवंशी ,संतोष धाकड़ ,चन्द्रप्रकाश अहिरवार ,शिवपाल परमार , बिट्ठल दास मीना ,मोहित नामदेव,मंडल अध्यक्षगण एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User