निजी भूमि पर सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट की दादागिरी, जबरन कब्जा करने की कोशिश

पूर्व दस्यु सम्राट के साथ सीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचा पीडि़त परिवार

Wednesday, May 17, 2023 - 23:58
Updated: 3 years ago
0
निजी भूमि पर सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट की दादागिरी, जबरन कब्जा करने की कोशिश

गुना (कैलाश कुशवाह)। जिले की आरोन तहसील अंतर्गत एक निजी जमीन पर एक ट्रस्ट द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश और भूस्वामियों को जमीन बेचने से रोकने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार को उक्त जमीन ट्रस्ट में ही देने का दबाव बनाया जा रहा है। अब उनका साथ पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह द्वारा दिया जा रहा है। बुधवार को पूर्व दस्यु मलखान सिंह के साथ पीडि़त परिवार गुना पहुंचा। यहां गुना आएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देने वाले थे, लेकिन प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ज्ञापन ले लिया। ज्ञापन में ट्रस्ट पदाधिकारियों की शिकायत कर जमीन से कब्जा हटवाने एवं जमीन बेचने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की।
दरअसल आरोन के वार्ड क्रमांक 12 में फरियादी रमेश सिंह, विजय सिंह कुशवाह की संयुक्त जमीन भूमि सर्वे क्रमांक 1332/1 रकवा 0.0100 हैक्टेयर गांधीनगर वार्ड क्रमांक 12 में है। उक्त जमीन को फरियादीगण बेचना चाहते हैं। लेकिन इसी वार्ड में संचालित सनातन धर्म मंडल ट्रस्ट आरोन द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी जमीन को बेचने नहीं दे रहे हैं। उनके द्वारा फरियादी पर दबाव बनाया जाता है कि यदि भूमि को विक्रय किया तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। यहीं नहीं जमीनी विवाद में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जमीन मालिक को बंधक तक बना लिया है। ऐसे में उनकी मदद पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह द्वारा की जा रही है। ट्रस्ट की कारगुजारियों की शिकायत लेकर बुधवार को मलखान सिंह फरियादी परिवार के साथ गुना में सीएम से मिलने पहुंचे। लेकिन जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो अलर्ट प्रशासन ने ज्ञापन देने से रोक दिया। बाद में तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीडि़त परिवार के अनुसार ट्रस्ट के लोगों ने दादागिरी करके उनकी जमीन पर जबरन बाउण्ड्रीवॉल तक रातों रात बना दी। जबकि उनकी जमीन और ट्रस्ट की जमीन का सर्वे क्रमांक एवं रकवा अलग-अलग हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User