पत्रकारो ने मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पुलिस की धक्कामुक्की करने व हेलीपेड से बाहर निकालने पर किया बहिष्कार, कहा कार्यवाही की जाए, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

Wednesday, May 17, 2023 - 23:27
Updated: 3 years ago
0

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अल्पप्रवास के दौरान पत्रकारो के साथ गलत व्यवहार बरते जाने और उन्हें हेलीपेड से बाहर धक्का मुक़्क़ी करके बाहर धकेला गया। वही हेलीपेड के अंदर चिन्हित करते हुए एंट्री करने पर हंगामा हो गया। इसको लेकर पत्रकारो ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर हेलीपेड के वेरिकेट्स के बाहर धरने पर बैठ गए। जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारो के साथ पुलिस के अभद्र व्यवहार करने व स्थानीय केंट थाने के टीआई द्वारा बदतमीजी करने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने खेद जताते हुए वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक ओर कलेक्टर को हिदायत दी की मामले को देखो।

वही हेलीपेड पर कुछ पत्रकारो ने चर्चा के दौरान बताया कि केंट टीआई भ्रस्टाचारी गतिविधियों को महत्त्व दे रहे है और ये ग्वालियर में रहते है। वही गुना की कालोनियों में प्लाट ओर मकान ख़रीदर है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को भी इसकी जानकारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User