नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्मी के आरोपी को भेजा जेल

Sep 24, 2024 - 19:58
Sep 24, 2024 - 19:59
 0  2.8k
नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्मी के आरोपी को भेजा जेल

गुना (आरएनआई) जिले की कुम्भराज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिक किशोरी दस्तयाब कर नाबालिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को फरियादिया नाबालिग किशोरी की मां द्वारा कुम्भराज थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया गया था कि 17 जून की शाम को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के घर पर किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। जिस उनके द्वारा सभी संभावित जगहों पर तलाश कर लिया है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। जिस पर से कुम्भराज थाने में अप.क्र. 201/24 धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की निरंतर तलाश की गई। जिसे विगत दिवस दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी पर पीडित बालिका द्वारा दिये गये कथनों के आधार पर आरोपी शिवम मीना निवासी ग्राम बड़ौद थाना मृगवास के विरूद्ध प्रकरण में धारा 376, 376(2)(एन) भादवि एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट इजाफा की गई। गत् दिवस प्रकरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0