रोटरी रॉयल क्लब ने किया रेलवे स्टेशन पर सफ़ाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Sep 24, 2024 - 19:58
Sep 24, 2024 - 19:58
 0  567
रोटरी रॉयल क्लब ने किया रेलवे स्टेशन पर सफ़ाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

गुना (आरएनआई) सामाजिक संस्था रोटरी क्लब गुना रॉयल के सदस्यों ने रेलवे विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की साथ मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत सफ़ाई अभियान चलाया एवं  ‘स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता’ का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।  

संस्था के अध्यक्ष अंकुर दूसाज एवं स्टेशन प्रभारी यू एन सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली तत्पश्चात् स्टेशन पर विभिन्न स्थानों की साफ़ सफ़ाई की।अभियान में विशाल चौधरी ,ईशान राठौर,पूनम चांद पटनी ,महेंद्र सिंह संधू ,राहुल पांडे , अभिषेक रघुवंशी ,आयुष जैन ,पंकज जैन,अंकुर श्रीवास्तव ,जितेंद्र वर्मा ,जतिन मेहता,महावीर जैन व रेलवे विभाग के राहुल जैन आदि उपस्थित थे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0