नवदुर्गा पूजन पंडाल में धार्मिक नृत्य संध्या का प्रस्तुतीकरण किया गया
शाहाबाद हरदोई। मंगलवार को रात 9:30 बजे से मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे तक नवदुर्गा पूजन पंडाल दिलेरगंज में भक्ति गीतों की धुनों पर भक्तगण झूमते हुए नजर आए। क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्तिपूर्ण गीतों पर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। आरती पूजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तमाम कलाकारों ने ग्रुप में प्रस्तुति दी। सबसे ज्यादा मनमोहक नृत्य दक्ष इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं का रहा। उन्होंने भक्ति पूर्ण गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। बुधवार को दोपहर 12:00 बजे नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया। कार्यक्रम मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम समापन के बाद आरती पूजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राजीव बाजपेई, संजय मिश्रा, बसंत गुप्ता, रमाकांत मौर्य, रचित गुप्ता, मंगल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

