नरसिंहपुर: लोक निर्माण बाबू संजय तिवारी 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thursday, April 9, 2026 - 08:28
Updated: 7 months ago
0
नरसिंहपुर: लोक निर्माण बाबू संजय तिवारी 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नरसिंहपुर(आरएनआई)भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के लोक निर्माण शाखा में पदस्थ बाबू संजय तिवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार की यह कहानी साल 2025 में पेवर ब्लॉक लगाने के एक टेंडर से शुरू हुई थी। आवेदक द्वारा काम पूरा करने और बैंक गारंटी के रूप में जमा 50 हजार रुपए की एफडीआर (FDR) वापस पाने के बदले बाबू संजय तिवारी 15.5 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 52 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था।

हैरानी की बात यह है कि बिल का भुगतान ठेकेदार की कंपनी के खाते में होने के बावजूद बाबू लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था। रिश्वत न देने पर उसने आवेदक को भविष्य में कोई काम न मिलने देने और बैंक गारंटी रोकने की धमकी तक दे डाली थी। सौदेबाजी के बाद मामला 38 हजार रुपए में तय हुआ, जिसकी पहली किस्त के रूप में आज जैसे ही बाबू ने कंप्यूटर कक्ष में 25 हजार रुपए हाथ में लिए, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User