नगर परिषद ने नगर में चलाया अतिक्रमण मुक्त मुंगावली अभियान
मुंगावली (आरएनआई) नगर परिषद मुंगावली सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर में अतिक्रमण मुक्त मुंगावली अभियान सख्ती से प्रारंभ किया गया है नगर में मुख्य बाजारों में सड़क पर समान रखकर विक्रय करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे की आने जाने में लोगों को असुविधा उत्पन्न न हो। जिसके अंतर्गत रविवार को भी नगर परिषद की अतिक्रमण टीम ने नगर में सख्ती से कार्यवाही प्रारम्भ की जिसमें कई दुकानदारों के समान भी जप्त किए गए हैं जिसमें गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे पर पुरानी स्टेट बैंक के सामने गायत्री मंदिर चौराहा पर दो नई साइकिल दो नए पंप दवाई छिड़कने वाले चार मोटरसाइकिल के नए टायर एक नया रिम मोटरसाइकिल का ,चार नए जंगले लोहे के , एक प्लास्टिक की पानी की टंकी , ठेले पर जो तिरपाल बनते हैं 6 जोड़ी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जब्त की है यह कार्यवाही निरंतर नगर में जारी रहेगी।अतिक्रमण कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान,इकरार खान,रूपेश पथरौल,अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

