नई नवेली दुल्हन ने पति पर चाकू से किया हमला, घायल, तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म, अस्पताल में चल रहा उपचार

Sunday, June 8, 2025 - 19:23
Updated: 1 year ago
0
नई नवेली दुल्हन ने पति पर चाकू से किया हमला, घायल, तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म, अस्पताल में चल रहा उपचार

फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात के दिन एक नई नवेली दुल्हन द्वारा पति के गुप्तांग पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गंभीर रूप से घायल पति का इलाज सिराथू के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार 21 वर्ष, पुत्र शिवलाल निवासी जहांगीर नगर गहुरे की शादी पांच जून को रेखा निवासी उमरा भदुरपुर जिला कौशाम्बी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। इसी छह जून को दुल्हन की विदाई के बाद मुकेश अपनी पत्नी को घर ले आया। शादी की थकान के चलते मुकेश सुहागरात की रात करीब 2 बजे दुल्हन के कमरे में पहुंचा। आरोप है कि जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश पर दुल्हन ने चाकू से पति के गुप्तांग पर दो से तीन बार वार कर दिया। पति की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मुकेश को आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्च महीने में भी दुल्हन कौशाम्बी के एक सम्मेलन में शामिल हो चुकी थी। जिससे गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User