द्वारका में मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत कई मामलों में वांछित
नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने सोमवार देर रात कुख्यात काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर विकास को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विकास के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि विकास हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला है और दिल्ली के रोहिणी में हुई लूट और हत्या की वारदात में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास सोमवार रात मंगेशपुर ड्रेन इलाके में आने वाला है।
सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही विकास ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली हवलदार संदीप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें विकास के पैर में गोली लगी। बाद में पुलिस ने उसे काबू में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। विकास से गैंग के अन्य सदस्यों की गतिविधियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



