दोनों समुदाय के लोग आएं आगे, अमन को रखें कायम- शोएब

Aug 14, 2025 - 21:19
Aug 14, 2025 - 21:21
 0  351
दोनों समुदाय के लोग आएं आगे, अमन को रखें कायम- शोएब

फतेहपुर (आरएनआई) बसपा नेता शोएब अहमद अरबी ने कहा कि हम मुसलमानों को इस बात पर फख्र है,कि हमने आज तक किसी भी धार्मिक स्थल को तोड़ने या उसकी बे-अदबी (चढ़ाई  ) करने कि कभी कोशिश नहीं की क्यूं कि हमारा धर्म इस चीज की इजाज़त नहीं देता । लेकिन कुछ लोग हमारे सब्र का इम्तेहान बार बार ले रहे हैं फिर भी हम लोग सब्र कर रहे हैं क्यों कि हम ऐसे मुल्क में रहते हैं जो सेक्यूलर मुल्क है। सब को अपना अपना हक़ पाने का अधिकार है लेकिन कानून के मुताबिक, न कि इस तरह लोगों को उकसा और बरगला कर। लेकिन अब जब की हर कोई कानून का मज़ाक बनाता जा रहा है और कानून से खिलवाड़ कर रहा है ऐसे में सरकार क्या कर रही है । उन लोगों को क्यों नहीं रोक रही। क्यों उन लोगों पर सख्ती नहीं कर रही । ऐसा ही चलता रहा तो आगे आने वाले टाइम पे अगर कुछ भी होता है माहौल खराब होता है तो कौन जिम्मेदार होगा । मुझे अपने शहर फतेहपुर के मुसलमानों पर फक्र है कि उनकी साजिशों में नही आए और अक्लमंदी का काम करते हुए प्रशासन पे भरोसा किया। अपने फतेहपुर वासियों से बस यही अपील है कि दोनों समुदाय के ज़िम्मेदार लोग आगे आएं और शहर में अमन और सुकून को कायम रखें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0