दोनों जेई की मनमानी, उपभोक्ताओं के लिए परेशानी

Jul 19, 2025 - 19:54
Jul 19, 2025 - 20:00
 0  108
दोनों जेई की मनमानी, उपभोक्ताओं के लिए परेशानी

फतेहपुर (आरएनआई) राधानगर पारेषण से पोषित विद्युत उपकेंद्र चुरियानी व असोथर केन्द्र को संयुक्त 33 हजार की आपूर्ति की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है लेकिन असोथर जेई व कर्मचारियों का चुरियानी जेई व कर्मचारियों के मध्य जिम्मेदारियों को लेकर आये दिन पीछे हटने व मनमानी पूर्ण रवैए से असोथर के उपभोक्ताओं को उनके हक की बिजली नहीं मिल पा रही है।
 
बीते शुक्रवार को शाम से ही राधानगर पारेषण से 33 हजार की लाईन बाधित हो गई। जिसे चुरियानी जेई सोनू द्वारा देर रात 11 बजे तक चुरियानी उपकेंद्र से पोषित गांवों में आपूर्ति पूर्णतया बहाल कर दी गई, लेकिन असोथर उपकेंद्र के जेई व कर्मचारियों द्वारा राधानगर पारेषण की 33 हजार सुधार में सहयोग न करने की बात पर चुरियानी स्टाप द्वारा असोथर के 33 हजार का ब्रस्ट इन्सुलेटर को नहीं ठीक किया गया। वहीं असोथर जेई देर रात तक हांथ पर हाथ रख बैठे रहे और जब उपभोक्ताओं ने दबाव बनाया तब असोथर के जेई जितेंद्र जाट अपने कर्मचारियों को लेकर शनिवार के रात एक बजे सुधार करने निकले, लेकिन पूरी रात यहां तक कि शनिवार को अपरान्ह चार बजे तक असोथर की आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। जिसको लेकर उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय अधिकारियों व जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। जेई चुरियानी ने बताया कि असोथर आपूर्ति में क्या दिक्कत है हमें नहीं पता, वहीं असोथर जेई लोगों को भोर पहर तक पेट्रोलिंग में हूं फाल्ट मिलते ही आपूर्ति बहाल हो जायेगी का झुनझुना थमाते रहे, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रवीण सिंह ने कहा कि शासन के मंशा के विपरीत कार्य करने वाले, जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह विभागीय जेई व कर्मचारियों की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कार्यवाही कराई जायेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0