अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच की वकीलों ने उठाई आवाज

Saturday, July 19, 2025 - 19:54
Updated: 1 year ago
0
अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच की वकीलों ने उठाई आवाज

फतेहपुर (आरएनआई) राधानगर थाना क्षेत्र के के ग्राम जखनी में ग्राम प्रधान बिंदा प्रसाद पासी एवं अश्वनी कुमार एडवोकेट के खिलाफ राधानगर थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा हैं। थाना राधानगर के प्रभारी ने एक अधिवक्ता के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा है। जिसकी सूचना किसी को नहीं दी गई। न ही कोई जांच कराई। अधिवक्ताओं में अश्विनी कुमार एडवोकेट, पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट, मुलायम सिंह एडवोकेट, सुधीर पटेल एडवोकेट, इंद्रजीत सिंह एडवोकेट, जगदीश मौर्य एडवोकेट, अवधेश यादव एडवोकेट, मनोज यादव एडवोकेट, परीक्षित यादव एडवोकेट, अजीत शर्मा एडवोकेट, धीरेंद्र यादव एडवोकेट व ग्राम प्रधान बिंद्रा प्रसाद पासवान ने निष्पक्ष जांच की मांग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User