दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

Sunday, October 22, 2023 - 20:43
Updated: 3 years ago
0
दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

सिकंदराराऊ। हसायन थाना क्षेत्र में  सलेमपुर चौकी के निकट आमने-सामने दो मोटरसाइकिल टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। शेरपाल सिंह पुत्र दुर्ग पाल सिंह उम्र 50 साल अपनी मोटरसाइकिल से हसायन थाना क्षेत्र के गांव नागला कांच से गमी में से अपने घर एटा जा रहे थे । वह अपनी मोटरसाइकिल से जब सलेमपुर चौकी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई जिसमें शेरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । यह मंजर देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई और  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User