पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

Sunday, October 22, 2023 - 20:42
Updated: 3 years ago
0
पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

सिकंदराराऊ। कासगंज मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला जिससे सनसनी मच गयी। रेलवे स्टेशन पर कासगंज की ओर से आ रही 17:30 पैसेंजर ट्रेन में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि महिला की उम्र लगभग 70 साल है। जब  शव की जानकारी स्टेशन मास्टर को लगी तो स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दे दी। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर  पहुंच गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई । मृतक वृद्ध महिला की सिनाखत नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User