देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर संपन्न हुआ नाटक का मंचन

Sunday, May 25, 2025 - 20:54
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के पंचम दिवस के अवसर पर 25 मई, 2025 रविवार को सरस्वती शिशु विधा मंदिर गुना पर सांयकाल 5.30 बजे लोकमाता अहिल्याबाई जी के जीवन चरित्र पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के पात्र भारत विकास परिषद शाखा अहिल्या गुना द्वारा प्रस्तुत किया गया। नाटिका का लेखन और निर्देशन डॉक्टर आभा दही भाते मैडम ने किया है नाटक का संचालन शाखा की अध्यक्ष इंदु सोनी ने किया है अहिल्याबाई के किरदार में है आकांक्षा यादव मालेगांव का किरदार निभाया है  श्रेया अवस्थी ने शांताबाई के किरदार में डॉक्टर रेनू मिश्रा ने किया, सरला देवी के किरदार में काजल अवस्थी रही, दरबार की भूमिका ऋषिका ने की, सुखदेव की भूमिका में प्रियंका यादव रही। जिसमें अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर गायन प्रस्तुत ज्योति शिवहरे द्वारा किया  गया।

कार्यक्रम में नृत्य भूमिका सपना दीवान ने की तो वही सूत्रधार की दमदार भूमिका में है अंतिमा  सक्सेना रही कार्यक्रम में 30 मिनिट के नाटक की शानदार प्रस्तुति का मंचन किया गया जिसमें उपस्थित जनों ने भाव विभोर होकर कार्यक्रम की सराहना की गई।  

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव,  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन, बूढ़े बालाजी मंडल अध्यक्ष परेश भार्गव एवं शाखा अध्यक्ष इंदु सोनी व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश राजपूत सहित अतिथियों द्वारा लोक माता अहिल्या बाई एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ कार्य।

कार्यक्रम का संचालन विकास जैन ने किया गया साथ ही समापन पर उपस्थित जनों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। देवी अहिल्याबाई होल्कर की तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह लघु नाटिका का मंचन किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User