बेटे से मां बोली- ‘मेरे साथ गलत हुआ... नहीं बचूंगी, शादी से लौटते समय परिचितों ने किया गैंगरेप, बेटे-बहू के सामने तोड़ा दम
खंडवा के खालवा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई जिसमें महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के पेट की आंतें बाहर मिली हैं जिससे पता चलता है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खंडवा (आरएनआई) खालवा थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में घटना के 48 घंटे बाद भी महिला की मौत और उसके साथ हुई बर्बरता की वजह को लेकर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
प्रारंभिक जांच में महिला की बच्चेदानी शरीर से बाहर होने जैसी स्थिति से इनकार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। महिला की मौत हादसे के करीब 18 घंटे बाद हुई है।
पोस्टमॉर्टम में महिला के पेट की अतड़िया बाहर मिली है। यह पेट पर लात मारने या किसी वस्तु से शरीर के अंदरूनी हिस्से में किसी वस्तु से प्रहार करने से हो सकती है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को निर्भया जैसी हैवानियत बताकर प्रदेश में बेटी व महिलाएं सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगा रही है।
खालवा की रोशनी पुलिस चौकी अंतर्गत 23 मई की शाम एक आदिवासी ग्राम में 45 वर्षीय महिला के साथ शराब पीने के बाद दो लोगों द्वारा दुष्कर्म और बर्बरता कर उसके शरीर के आंतरिक अंग को बुरी तरह चोट पहुंचाई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़िता की 24 मई को घर में सुबह मौत हो गई थी। तब पुलिस को सूचना दी गई।
इससे पहले स्वजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। महिला की मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को देर रात खंडवा जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां रविवार दोपहर दो महिला चिकित्सकों की पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं रोशनी पुलिस ने इस मामले में गांव के दो आरोपितों के विरूद्ध दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार देर शाम पीड़िता का ग्राम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला के बेटे ने कहा कि मां मुझे बेहोशी की हालत में हरी के घर पर मिली थी। मां ने कहा कि सुनील और हरी ने मेरे साथ गलत किया। पीड़िता के इन्हीं कथनों के आधार पर पुलिस ने हरी और सुनील को आरोपित बनाया।
पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपित उसी के गांव होकर उसके परिचित थे, पीड़िता द्वारा दोनों आरोपित के साथ रात में शराब का सेवन करने की बात भी पुलिस ने कही है।
मामले में रविवार को एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता लेकर बताया कि 23 मई को खालवा थाने में रोशनी चौकी के एक गांव में शादी समारोह में पीड़िता शामिल हुई थी।उसके साथ हरी नाम के व्यक्ति भी था। शादी समारोह के बाद पीड़िता उसके साथ इसी समारोह में शामिल एक अन्य महिला को उसके घर छोड़ने गई थी। लगभग 6:30 बजे दोनों ने उस महिला को खेत वाले घर पर छोड़ा। उसके बाद पीड़िता हरी के साथ उसके घर पर आई।
वहां पर कुछ देर बाद सुनील भी आ गया। हरी के घर पर सुनील,हरी व पीड़िता को देखा गया था। घटना स्थल पर पुलिस को महिला की बच्चेदानी बाहर निकलने जैसी कोई स्थिति नहीं दिखी। इस संबंध में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।जिससे अन्य चीजों का खुलासा हो पाएगा। जिला अस्पताल में मेडिकल की फोरेंसिक विशेषज्ञ डा. सीमा सूते और जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. लक्ष्मी डूडबे द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।
पड़ोस के एक व्यक्ति ने तीनों को रात में शराब का सेवन करते हुए देखा। इसके बाद सुबह हरी की मां ने देखा कि पीड़िता घायल अवस्था में उसके आंगन में बैठी हुई थी।इस पर उसने पीड़िता के घर वालों को सूचित किया। पीड़िता के घरवाले आए और पीड़िता को लेकर अपने घर चले गए।इसके बाद पीडिता ने बताया कि सुनील और हरी ने उसके साथ जबरदस्ती की।
पीड़िता के बेटे ने बताया कि मां शादी समरोह में गई थी। रात को घर नहीं लौटीए हमें लगा कि वो वहीं रुक गई होगी। गांव की एक महिला ने बताया कि वो हमारे आंगन में बैठी है।तब हम वहां पहुंचे तो मां बेहोश अवस्था में थी। हमने उन्हें पानी पिलाया और होश में लाए। मां ने कहा कि मेरे साथ गलत हुआ हैए अब मैं नहीं बचूंगी। सुनील और हरी ने मेरे साथ जबरदस्ती की। बेटे ने कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो मां के निजी अंगों से खून बह रहा था। बच्चादानी बाहर निकली हुई थी।
पूर्व पीसीसी चीफ ने कहा, 'प्रदेश में बहन-बेटी सुरक्षित नहीं खंडवा में हुए गैंगरेप मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से बात की।'
उन्होंने कहा खालवा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मप्र में हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित है। एनसीआरबी के आंकड़ों में महिलाओं अत्याचार पर हम प्रथम स्थान पर है। खालवा कांड को लेकर मुख्यमंत्रीए गृह मंत्री एवं क्षेत्र के मंत्री दुष्कर्मियों पर क्या कार्यवाही करेंगे यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






