गुना जिले में पहुंची DAP खाद की बड़ी खेप, किसानों को मिली राहत, खिले चेहरे

अशोकनगर और शिवपुरी के बाद अब गुना के किसानों को मिला लाभ – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से 2572 मीट्रिक टन DAP खाद की आपूर्ति

Sunday, May 25, 2025 - 20:48
Updated: 1 year ago
0
गुना जिले में पहुंची DAP खाद की बड़ी खेप, किसानों को मिली राहत, खिले चेहरे

गुना (आरएनआई) गुना जिले के अन्नदाताओं को आज बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जिले में 2572 मीट्रिक टन DAP खाद उपलब्ध कराई गई है। इससे पूर्व अशोकनगर और शिवपुरी जिलों को भी पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति की जा चुकी है।

इस उपलब्धता से उत्साहित किसानों ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

DAP खाद के सुचारु भंडारण और वितरण हेतु जिले में कई वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। नियोजन के अनुसार, 1572 मीट्रिक टन मॉर्फ्ड, 500 मीट्रिक टन जिला सहकारी समितियों (20 सोसाइटियों) को तथा 500 मीट्रिक टन निजी वितरकों को आवंटित की जाएगी। जिला विपणन अधिकारी द्वारा मंडल प्रबंधक को लिखे गए पत्र में इन भंडारण केंद्रों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

श्री सिंधिया की सक्रिय भागीदारी और किसानों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण यह सुनिश्चित हो सका कि आगामी खरीफ सीजन की तैयारी से पूर्व आवश्यक खाद समय पर किसानों तक पहुँचे। यह वितरण अभियान न केवल कृषि कार्यों को गति देगा, बल्कि क्षेत्रीय कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि DAP खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता और सुचारु प्रक्रिया के तहत किया जाए, ताकि किसी भी किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User