देवा पारदी मौत मामले में CBI ने फरार टीआई संजीत सिंह और ASI उत्तम सिंह कुशवाहा पर 2-2 लाख का ईनाम घोषित

Thursday, September 25, 2025 - 14:51
Updated: 12 months ago
0
देवा पारदी मौत मामले में CBI ने फरार टीआई संजीत सिंह और ASI उत्तम सिंह कुशवाहा पर 2-2 लाख का ईनाम घोषित

गुना (आरएनआई) CBI ने गुना जिले के फरार चल रहे तत्कालीन टीआई संजीत सिंह और ASI उत्तम सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी पर किया 2-2 लाख रुपये का ईनाम घोषित।पुलिस हिरासत में हुई युवक देवा पारदी की संदिग्ध मौत मामले में दोनों चल रहे हैं फरार। 23 सितंबर 2025 को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में CBI की धीमी कार्रवाई पर जताई थी नाराज़गी। कोर्ट ने कहा कि एजेंसी बार-बार बहाने बना रही है और गिरफ्तारी में लापरवाही दिखा रही है। यह मामला 15 जुलाई 2024 का है,गुना पुलिस ने युवक देवा पारदी को हिरासत में लिया था।  अगले ही दिन 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी,परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

CBI के मुताबिक, बार-बार नोटिस और समन भेजे जाने के बावजूद दोनों अधिकारी गिरफ्तारी से बचते रहे।  सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब दोनों को पकड़ने के लिए इनामी वारंट किया गया है जारी। CBI ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को दोनों फरार पुलिस अधिकारियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत एजेंसी को सूचित करें,सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User