देवभूमि में गणेश उत्सव की धूम

विघ्नहर्ता गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त में घर और पंडालों में विराजे। बप्पा के भक्तों की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 

Tuesday, September 19, 2023 - 16:20
0
देवभूमि में गणेश उत्सव की धूम
उत्तराखंड में गणेश उत्सव

देहरादून। (आरएनआई) देहरादून के धामावाला में गणेश उत्सव में इस बार अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की झलक भी देखने को मिली। शहर में बने कुछ बड़े पंडालों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। 

ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया, उदय तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी और 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो गई है। इस वर्ष गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर सात मिनट से दोपहर एक बजकर 34 मिनट तक रहा। 

हरिद्वार के गीता भवन के बप्पा भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां भगवान गणेश की आरती खुद मूषकराज करते दिखे। वहीं, निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला ग्राउंड में 14 वें गणेश उत्सव का शुभारंभ कर गणेश मूर्ति स्थापना पूजा अर्चना के साथ शुरू की गई।

घरों में मूर्ति स्थापित करने के लिए लोग एक से तीन फीट तक की मूर्ति की मांग करते हैं। जबकि पंडालों के लिए बड़ी मूर्ति स्थापित की जाती है। उधर बाजार में गणपति की अलग-अलग स्वरूपों में सजी प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहीं।

गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। आज कई जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्त गणेश भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User