भारी बारिश से ऊना में आलू की फसल तबाह

प्रदेश के कई भागों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह गई है।

Tuesday, September 19, 2023 - 16:25
0
भारी बारिश से ऊना में आलू की फसल तबाह
घालूवाल पुल खतरे में, घरों में घुसा पानी

हमीरपुर। (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह हो गई है। कई घरों व स्कूल भवनों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिले की खड्डों में अत्यधिक पानी आने के बाद सोमभद्रा नदी उफान पर है।

ऊना को पंजाब के होशियारपुर से जोड़ने वाला घालूवाल पुल खतरे की जद में आ गया है। इसको देखते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अब वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग हरोली-रामपुर पुल से की जा रही है। पंजवार, गगरेट, पंडोगा और घालूवाल में नदी के किनारे खतों में लगाई गई आलू की फसल तबाह हो गई है।  बारिश से टौणीदेवी एनएच दलदल में तबदील हो गया है। स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। आज भी कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

जिला कुल्लू और लाहौल में पांच दिन से मौसम खराब बना हुआ है। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम, बारालाचा, शिंकुला, जिंगजिंगबार दर्रा में बर्फ के फाहे गिरने से मौसम कूल-कूल हो गया है। बारिश से बागवानी का सीजन प्रभावित हो रहा है। लेकिन मटर व लहसुन की बिजाई के लिए बारिश को लाभदायक माना जाना रहा है। बारिश से जिला में 10 सड़कें बंद चल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User