दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जायेगा, नवदुर्गा पूजन पंडाल का तृतीय दिवस

Wednesday, October 18, 2023 - 14:27
Updated: 3 years ago
0
दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जायेगा, नवदुर्गा पूजन पंडाल का तृतीय दिवस
नवदुर्गा पूजन पंडाल में भजन प्रस्तुत करते कलाकार

शाहाबाद हरदोई । श्री नवदुर्गा पूजन समिति मोहल्ला दिलेरगंज द्वारा आयोजित श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल में तृतीय दिवस सांयकाल वेला में महामाई के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। तथा हनुमान चालीसा का पाठ शैल कुमारी गुप्ता सभासद, महेंद्र राणा, अध्यक्ष पूजन समिति अनमोल गुप्ता, गोपाल त्रिपाठी, राजकुमार रावत, अशोक रस्तोगी द्वारा महामाई की भव्य आरती व मां ज्वाला जी की आरती की गई। प्रसाद वितरण के तदोपरान्त श्री राधा रानी संकीर्तन मंडल शाहाबाद द्वारा महामाई का गुणगान किया गया ।जिसमें संजय गुप्ता ,राम जी गुप्ता द्वारा 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, हरि जी कब होगा मिलन हमारा,तेरे दर आ गया ओ मैया री, दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा, सुरेंद्र प्रकाश पांडे द्वारा अपनी वाणी में अमृत घोल ओ कृष्णा राधे राधे बोल, बिंदुल द्वारा धूम मची है धूम मां के दर धूम मची है धूम, कुशल मिश्रा द्वारा 'हे कृष्णा तुम हो सब लालन के लाल,आदि सुंदर भजनों पर भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, सभासद प्रतिनिधि रचित गुप्ता रमाकांत मौर्य, ध्रुव मिश्रा,रितेश शर्मा, अभिषेक गुप्ता ,सत्यम,शिवम,सुभाष जोशी ,मयंक गुप्ता ,राजा रावत ,अरुण शर्मा ,सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User