50 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Wednesday, October 18, 2023 - 14:47
Updated: 3 years ago
0
50 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
पेड़ पर लटकता विद्यासागर का शव

शाहाबाद हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा में एक पचास वर्षीय ग्रामीण ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा निवासी विद्यासागर 50 वर्ष पुत्र रामप्रसाद मजदूरी करता था। सोमवार को दोपहर से लापता हो गया। पारिवारिक सदस्य विद्यासागर को ढूंढते रहे परंतु उसका पता नहीं चल सका। कल शाम छोटे ठाकुर के बाग में पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा गया। सूचना पाकर विद्यासागर की मां मौके पर पहुंची और दहाड़े मार मार कर रोने लगी। मृतक की मां ने ही मझिला थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के सामने शव को पेड़ से नीचे उतर गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मां के अनुसार विद्यासागर काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था जिसका इलाज भी किया जा रहा था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User