दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोला राजभर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Friday, July 31, 2026 - 13:48
Updated: 3 days ago
0
दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोला राजभर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

जौनपुर, । यूपी के जौनपुर में खुटहन थाना अंतर्गत बीते एक मई को हुए चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोला राजभर के अवैध निर्माण पर गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तहसील शाहगंज की राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी कराई। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। विदित हो कि आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद ने जनपद मुख्यालय पर इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में की गई। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक ग्राम लपरी, परगना अंगुली, तहसील शाहगंज में भोला राजभर पुत्र जियालाल ने सरकारी भूमि पर लगभग पांच वर्ष पूर्व पक्का मकान, बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा था।

मामले की जांच के दौरान स्थलीय निरीक्षण एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तहसीलदार न्यायालय ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश पारित किया था। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया, लेकिन निर्धारित समयावधि में कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बाद आदेश के अनुपालन में गुरुवार को बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।

 चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।वही इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शासन स्तर से जारी आदेश के तहत तहसील दार के साथ पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भोला राजभर की अवैध संपत्ति से बने मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे गिराया गया है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User