₹28 करोड़ की सरकारी मूंग घोटाला: मिट्टी से भरी बोरियां मिलने पर जिला प्रबंधक समेत तीन पर FIR

Friday, July 31, 2026 - 13:42
Updated: 3 days ago
0
₹28 करोड़ की सरकारी मूंग घोटाला: मिट्टी से भरी बोरियां मिलने पर जिला प्रबंधक समेत तीन पर FIR

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 28 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग में मिट्टी और दूसरे बाहरी पदार्थ मिलाने के मामले में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक समेत 3 लोगों के खिलाफ फिर दर्ज की गई है। जांच में कुछ बोरियां पूरी तरह मिट्टी से भरी मिली थीं। मामले में कनकधारा वेयरहाउस को सील कर दिया गया है।

जांच में शासन को करीब 28.14 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मामले में सबसे अहम बात यह है कि जिस वेयरहाउस में यह गड़बड़ी मिली, वहां करीब एक साल पहले भी अनियमितता सामने आ चुकी थी। तब जांच के बाद वेयरहाउस को ब्लैक लिस्ट किया गया था।

उस जांच टीम में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे भी शामिल थे। इसके बावजूद दोबारा सरकारी मूंग के भंडारण में गड़बड़ी सामने आने पर उनकी जिम्मेदारी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

गुरुवार दोपहर को डिजिटल मीडिया ने कार्रवाई नहीं होने की खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और शाम को जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User