दूरदर्शन के लोगो के रंग परिवर्तन पर भड़के सीएम स्टालिन

स्टलिन ने बताया कि पहले तमिलनाडु के संत कवि का भगवाकरण किया गया और अब तमिलनाडु के महान नेताओं की मूर्तियों पर भगवा रंग डाला जा रहा है। विपक्ष ने पहले ही लोगो परिवर्तन को अवैध और भाजपा समर्थक बताया है।

Sunday, April 21, 2024 - 13:00
0
दूरदर्शन के लोगो के रंग परिवर्तन पर भड़के सीएम स्टालिन

नई दिल्ली (आरएनआई) द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को दूरदर्शन के लोगो के रंग परिवर्तन को लेकर आलोचना की है। दरअसल, दूरदर्शन के लोगो का रंग बदलकर लाल से नारंगी कर दिया गया है। स्टालिन ने इसे भाजपा का षड़यंत्र बताया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया है। 

स्टालिन ने अपने पोस्ट में कहा, "दूरदर्शन पर भगवा दाग लग गया है। तमिलनाडु सीएम ने चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि सब कुछ का भगवाकरण करना भाजपा की साजिश है।" उन्होंने कहा, "यह उसी की शुरुआत है। लोकसभा 2024 नतीजे जनता को ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़े होते दिखाएंगे।

स्टलिन ने बताया कि पहले तमिलनाडु के संत कवि का भगवाकरण किया गया और अब तमिलनाडु के महान नेताओं की मूर्तियों पर भगवा रंग डाला जा रहा है। विपक्ष ने पहले ही लोगो परिवर्तन को अवैध और भाजपा समर्थक बताया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User