दीवाली पर परंपरागत शिल्पियों के उत्पाद को बढ़ावा देने मिट्टी के दीये का करें उपयोग..

स्थानीय हाट बाजार में उचित स्थान उपलब्ध कराएं और किसी प्रकार की कर वसूली न करें 

Sunday, October 27, 2024 - 23:53
Updated: 2 years ago
0
दीवाली पर परंपरागत शिल्पियों के उत्पाद को बढ़ावा देने मिट्टी के दीये का करें उपयोग..

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा परंपरागत तरीके से मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद बनाने वाले कुम्हार समुदाय को सहायता प्रदान करने के आदेश जारी किए। आदेश में उल्लेख किया गया कि कुम्हार समुदाय के परंपरागत शिल्पियों द्वारा विभिन्न त्‍योहारों के अवसर पर मिट्टी के दीपक सहित अन्य उत्पाद बनाए जाते हैंl जो इस समुदाय के जीवन यापन का मुख्य आधार हैl 

कलेक्टर डॉ. सिंह ने दीपक बेचने वाले शिल्पियों को निकाय और ग्रामीण  क्षेत्र में लगने वाले स्‍थानीय हाट बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध कराने के साथ किसी प्रकार के कर न वसूलने के निर्देश दिए हैl जिससे परंपरागत तरीके से शिल्पियों द्वारा मिट्टी के दीए बनाने की विधि को प्रोत्साहन मिल सकेl मिट्टी के दीयों की खास बात है ये पर्यावरण अनुकूल होते हैंl साथ ही नगर के आम लोगों से अपील की गयी है कि अधिक से अधिक संख्या में मिट्टी के दीए या मिट्टी से बने उत्पाद खरीदेंl


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User