खनिज विभाग के द्वारा अवैध रेत परिवहन में पकड़े ट्रेक्टर_ट्राली को कार्यवाही के पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर से रात्रि में उठा ले गए अज्ञात व्यक्ति

Sunday, October 27, 2024 - 23:52
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा में रहते हैं गार्ड सेविंग जानकारी अनुसार अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन को लेकर खनिज विभाग द्वारा शुक्रवार की शाम भूल्लनपुरा में पकड़े गए रेत से भरे ट्रेक्टर सहित ट्राली को पकड़ कर वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया, कार्यवाही के पूर्व उसको अज्ञात लोगो द्वारा उसको उठाने जानकारी विश्वस्त सूत्रों ने दी हैं।

सूत्रो ने यह भी बताया कि उक्त पकड़े गए ट्रेक्टर_ ट्राली में नंबर भी नहीं थे। जिसे परेड ग्राउंड में रखने की कोशिश भी हुई थी,जिसे वहां कार्य के चलते नहीं रखा गया, जिसपर खनिज विभाग के कर्मियो ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया।

सूत्र बताते हैं कि उक्त रेत से भरे अवैध परिवहन के ट्रेक्टर_ट्राली को  रात्रि में गार्ड के रहते उक्त परिसर से अज्ञात लोग उठा ले गए, जबकि ट्रेक्टर के पहियों की हवा भी निकाल दी गई थी। जिसे हवा भरकर ले जाया गया।

अब इसे कलेक्ट्रेट परिसर में गार्डों की लापरवाही कहे या चोरी कहां जाए या फिर खनिज विभाग की मिली जूली सांठ गांठ से वाहन को कार्यवाही से बचाना??

सूत्र अनुसार ट्रेक्टर_ ट्राली को इस तरीके से कलेक्टर परिसर से उठाने की जानकारी पर इसे जिले के मुखिया ने गंभीर मानते हुए कार्यवाही की जद में लेकर नोटिस जारी किया हैं।

इस संबंध में कलेक्टर गुना को काल ओर msg भी किया। जो अटेंड नहीं हुआ।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User