दीपावली पूर्व बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण, प्रशासन ने की कड़ी निगरानी, प्रतिबंधित पटाखों पर कार्रवाई

Oct 18, 2025 - 19:44
 0  162
दीपावली पूर्व बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण, प्रशासन ने की कड़ी निगरानी, प्रतिबंधित पटाखों पर कार्रवाई

राघोगढ़ (आरएनआई) दीपावली पर्व के मद्देनज़र  18 अक्टूबर  को एसडीएम राघोगढ़ अमित सोनी, तहसीलदार अनुराग जैन, सीएमओ तेज सिंह यादव तथा पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया गया। त्योहार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से रहवासी इलाकों में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देते हुए अधिकारियों ने पारंपरिक कुम्हारों और स्थानीय ग्रामीण कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दिए और सजावटी सामग्री खरीदी तथा विक्रेताओं से संवाद किया। अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए आईटीआई ग्राउंड राघोगढ़ को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों ने स्थल का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिबंधित देसी पटाखे जप्त कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।सभी पटाखा विक्रेताओं को अस्थाई लाइसेंस में उल्लिखित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकान में बालू की बाल्टी, फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई गई। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड वाहन,पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी मौके पर जांच की गई।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि दीपावली उत्सव के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता दें तथा प्रतिबंधित पटाखों के उपयोग न करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.