दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण करने विधायक पन्नालाल शाक्य पहुंचे,भोजन भी किया

Wednesday, December 31, 2025 - 20:09
Updated: 10 months ago
0
दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण करने विधायक पन्नालाल शाक्य पहुंचे,भोजन भी किया

गुना (आरएनआई) शहरी क्षेत्र में गरीबों और मजदूरों को किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय बसस्टैंड पर संचालित दीनदयाल रसोई पर विधायक पन्नालाल शाक्य औचक निरीक्षण करने पहुंचे और वहाँ लोगों को उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाएं देखीं।

इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी,मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्त,रमेश मालवीय उपस्थित थे।भोजन की गुणवत्ता जानने सभी ने उपलब्ध भोजन किया और गुणवत्ता संतोषजनक बताई , पर विधायक शाक्य ने प्रांगण में सफाई को लेकर नाराजगी जताई साथ ही सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को यहां अपने जन्मदिन आदि अवसरों पर यहाँ आयोजन कर सहभागिता करनी चाहिए जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले और व्यवस्थाओं का निश्चित रूप से सुधार होगा साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता भी है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि,दीनदयाल रसोई योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक कल्याण योजना हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User