दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय में STEM इनोवेशन लैब का उद्घाटन, शिखर धवन भी रहे मौजूद

Thursday, August 6, 2026 - 17:20
0
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय में STEM इनोवेशन लैब का उद्घाटन, शिखर धवन भी रहे मौजूद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स) इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दा वन ग्रुप के चेयरमैन Shikhar Dhawan समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज के समय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित केवल विषय नहीं, बल्कि भविष्य की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग आधारित शिक्षा, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि STEM इनोवेशन लैब सिर्फ एक प्रयोगशाला नहीं, बल्कि दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए नवाचार, वैज्ञानिक सोच और नई संभावनाओं के युग की शुरुआत है। सरकार का लक्ष्य सभी सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षण संसाधनों से सुसज्जित करना है, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में गुणवत्तापूर्ण और तकनीक-सक्षम शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर, इनोवेटर, स्टार्टअप संस्थापक और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। इसलिए सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User