दिल्ली के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च से

Sunday, March 16, 2025 - 18:53
Updated: 2 years ago
0
दिल्ली के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च से

नई दिल्ली, 16 मार्च 2025 (एजेंसी) दिल्ली के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च से शुरू होगा।इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे। 

यह जानकारी दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को संसदीय प्रक्रिया, आचार संहिता और सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री गुप्ता ने कहा  कि यह अभिविन्यास कार्यक्रम विधायकों की विधायी क्षमताओं को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं, विधायी मसौदा तैयार करने और सार्थक बहसों की महत्ता को समझने में सहायता मिलेगी।

संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान फॉर डेमोक्रेसीज़ के विशेषज्ञ नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय प्रक्रियाओं और नियमों  का प्रशिक्षण देंगे।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा संचालित व्याख्यानों, पैनल चर्चाओं और संवादात्मक सत्रों से भरपूर होगा, जिसमें सुशासन, नीति निर्माण और विधायी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

सदन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष  विजेंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष  सुश्री आतिशी शामिल होंगी।

यह कार्यक्रम 19 मार्च  को विधायी कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह  के संबोधन और विधान सभा अध्यक्ष  विजेंद्र गुप्ता के समापन भाषण के साथ संपन्न होगा। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User