दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, नोएडा-फरीदाबाद में मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद जैसे शहरों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के वक्त कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था।

Jun 28, 2025 - 18:23
 0  135
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, नोएडा-फरीदाबाद में मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार दोपहर को लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

दोपहर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में भी शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दुपहिया वाहन चालक बारिश का आनंद लेते नजर आए।

नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में दोपहर के वक्त आसमान में अचानक काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।

दिल्ली में खिली धूप से बढ़ी गर्मी ने शुक्रवार को दिल्लीवालों को बेहाल कर दिया था। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया था। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश होगी।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार  पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.