दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप

Saturday, October 21, 2023 - 20:41
Updated: 3 years ago
0

सादाबाद-21 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला काछी में एक विवाहिता की दहेज की मांग के चलते ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने के आरोपों से क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई और घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है ।                
बताते हैं जनपद एटा के थाना  जलेसर  क्षेत्र के गांव आरब गढ़ी निवासी बबलू ने अपनी 21 वर्षीय बेटी पूनम की शादी कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला काछी निवासी बॉबी पुत्र ओमप्रकाश के साथ करीब  3 साल पहले की थी। शादी के बाद पूनम ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पूनम का पति व अन्य ससुराल के लोग पूनम का उत्पीड़न करते थे। इसे लेकर पिछले दिनों पूनम अपने मायके आ गई थी। कल उसका पति  फिर उसे वापस ले गया था। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों  ने पूनम की हत्या कर दी। इसकी सूचना जब उसके पिता व अन्य लोगों को मिली तो वह नगला काछी पहुंचे। वहां पूनम मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके पिता का आरोप है कि पूनम की जहर देकर हत्या की गई है। इन लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुँच गई। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।      
उक्त मामले में पूनम के पिता बबलू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूनम के पति बॉबी, ससुर ओमप्रकाश, सास अनुसुइया, जेठ सनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उक्त संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ळें

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User