दस्तक अभियान’ के द्वितीय चरण का विधायक ने विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाकर किया शुभारंभ, 09 माह से 05 साल के बच्चों को पिलाई गई विटामिन ‘ए’ की खुराक

Tuesday, February 18, 2025 - 19:08
Updated: 2 years ago
0
दस्तक अभियान’ के द्वितीय चरण का विधायक ने विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाकर किया शुभारंभ, 09 माह से 05 साल के बच्चों को पिलाई गई विटामिन ‘ए’ की खुराक

गुना (आरएनआई) बाल स्वास्थ्य और पोषण के लिए ‘दस्तक अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 18 फरवरी से 18 मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान का शुभारंभ गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान कैंट स्थित स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर 09 माह से 05 साल के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही विधायक श्री शाक्य ने बच्चों को टॉफी भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ की कामना की। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दस्तक अभियान को प्रारंभ किया। इस अवसर विकास जैन सहित अन्‍य जनप्रतिनिधगण, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुशवाह, मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता, आशीष सक्सेना, योगेंद्र राजपूत, सिस्टर विनीता शर्मा,धर्मराज मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुशवाह ने बताया कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर 05 साल तक के बच्चे जो‘दस्तक अभियान’ के प्रथम चरण में खून की कमी के चिन्हित बच्चों की पुनः जांच एवं उपचार दिया जाएगा। साथ ही विटामिन ‘ए’ की खुराक भी पिलाई जा रही है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User