तहसील चांचौड़ा में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी

Tuesday, February 18, 2025 - 19:04
Updated: 2 years ago
0
तहसील चांचौड़ा में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी है। 

इस क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 08 तहसील रोड पर किये जा रहे अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध मुहिम चलाई गई। उक्त स्थल पर अस्थाई अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आमजनों को परेशानी होती है। इसके दृष्टिगत प्रारंभिक तौर पर मौखिक रूप से अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं को एक दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है। निर्धारित समय तक अस्थाई टीन शेड आदि नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की जावेगी। आज इस दौरान तहसीलदार मयंक खेमरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम त्र्यंबकेश्वर मिश्रा सहित राजस्व एवं निकाय अमला उपस्थित रहा।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User