जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी में कराएं प्रवेश
फतेहपुर (आरएनआई) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी की प्राचार्या नीता उपाध्याय ने बताया कि सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 80 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल से शुरू हो गया है। आवेदन वेबसाइट पर निःशुल्क किए जा सकते हैं। उन्होेने बताया कि आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। उन्होने बताया कि शिक्षण सत्र 2025-26 में सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांच के छात्र पात्र हैं। प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। यह एससी/एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ-साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों पर लागू है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

