दशहरा पर्व पर गुना पुलिस लाईन में एसपी, कलेक्टर ने की शस्त्र व वाहन पूजा, हर्ष फायर कर धूमधाम से मनाया शस्‍त्र पूजन कार्यक्रम

Tuesday, October 24, 2023 - 14:34
Updated: 3 years ago
0
दशहरा पर्व पर गुना पुलिस लाईन में एसपी, कलेक्टर ने की शस्त्र व वाहन पूजा, हर्ष फायर कर धूमधाम से मनाया शस्‍त्र पूजन कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) विदित है कि पूर्व से चली आ रही परंपरा अनुसार प्रत्‍येक वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर समूचे पुलिस विभाग में शस्त्र व वाहनों की पूजा की जाती है । इसी परंपरागत आज  24 अक्टूबर 2023 को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गुना पुलिस लाईन में शस्‍त्र पूजन कार्यक्रम रखा गया, जो प्रातः 09:30 बजे से प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर गुना कलेक्टर  तरूण राठी एवं बरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार खत्री द्वारा पुलिस के शस्त्रों व वाहनों की विधिवत् पूजा अर्चना की जाकर प्रतीक स्वरूप तलवार से तूमड़े की वलि दी गई। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी सहित अन्य सभी पुलिस अधि‍कारियों द्वारा हर्ष फायर कर बड़े ही हर्षोल्‍लास के साथ शस्‍त्र पूजन कार्यक्रम मनाया गया।

कार्यक्रम में जिले के कलेक्‍टर तरूण राठी, बरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, सीएसपी श्रीमति श्‍वेता गुप्‍ता, डीएसपी यातायात मनोज वर्मा, एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, होमगार्ड कमाण्‍डेंट  आर.के. पथरौल, रक्षित निरीक्षक राजीव खरे, पीए टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, कोतवाली टीआई अनूप कुमार भार्गव, केंट टीआई पंकज त्‍यागी, यातायात थाना प्रभारी सूबेदार हर्ष यादव, सूबेदार मोनिका जैन, उपनिरीक्षक शालू शर्मा, एमटीओ उपनिरीक्षक अवधेश परिहार आदि सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

बरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री द्वारा बुराई पर अच्छाई की विजय के विजयदशमी पर्व पर जिले में खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुये आगामी चुनाव निर्विघ्‍न व निर्विवाद रूप से संपन्‍न हों, ऐसी कामना के साथ पुलिस के उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा समस्‍त जिले वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनायें दी गईं। साथ ही जिले के आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों से अपील की गई कि वह अपने अंदर के रावण रूपी दुर्गुणों का दहण कर अच्‍छे मार्ग की ओर प्रसस्‍त हों।

इसी प्रकार दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आज जिले के सभी थाना स्‍तर पर भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस के शस्त्र एवं वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर शस्‍त्र पूजन कार्यक्रम संपन्‍न कराये गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User