दतिया उपचुनाव: गोराघाट थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से लगभग 21 लाख रुपये बरामद
विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र जिलेभर में चल रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान गोराघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो कार से लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकदी मिली। नकदी को तत्काल जब्त कर संबंधित व्यक्तियों से राशि के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस एवं निर्वाचन अधिकारियों द्वारा रुपये से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि राशि का संतोषजनक विवरण और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार वाहनों की सघन जांच कर रही हैं। स्कॉर्पियो से इतनी बड़ी नकदी बरामद होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



