थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को मिला स्नेह और संबल: महिला मंडलों ने बांटे उपहार, गोद लिए 20 बच्चे
गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा गुना एवं माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सरकारी अस्पताल में थैलीसीमिया से पीड़ित जिन बच्चों को रक्त चढ़ रहा था और जो बच्चे इलाज के लिए आए थे सभी को उपहार स्वरूप कैप,चश्मे, बिस्किट और टॉफी दी । बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने उनके स्वजनों को भी खुशी दी।
साथ ही बच्चों के स्वजनों से बात करी और उनको हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। ये दोनों महिला मंडल द्वारा 10,10 बच्चे गोद लिए गए हैं।प्रति माह दोनों मंडल इसी प्रकार बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
उपस्थित सदस्य ऊषा विजयवर्गीय,उपमा राठी,प्रमिला महेश्वरी, अंतिमा बंसल, नीलम मंगल, उषा अग्रवाल सभी ने बच्चों के स्वास्थ लाभ की कामना करी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



