इटावा में अहीर रेजिमेंट समर्थकों और पुलिस में झड़प, पथराव व फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण
पुलिस ने दांदरपुर गांव से पहले लुधियानी मार्ग पर टडवा कछियान गांव के पास उन्हें रोकने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें पीछे खदेड़ा और हवाई फायरिंग की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
इटावा (आरएनआई) इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट और चोटी काटने की घटना के बाद से जिले में माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। गुरुवार को बकेवर में थाने के घेराव व जाम के बाद दांदरपुर गांव जा रहे अहीर रेजीमेंट व यादव महासभा के लोगों का पुलिस से टकराव हो गया।
पुलिस ने दांदरपुर गांव से पहले लुधियानी मार्ग पर टडवा कछियान गांव के पास उन्हें रोकने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया।
पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें पीछे खदेड़ा और हवाई फायरिंग की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर हैं। पुलिस बल की बढ़ती संख्या को देखकर अहीर रेजिमेंट और यादव महासभा के तमाम कार्यकर्ता लोग मौके से भाग गए।
पथराव के बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया है, अब मामला शांत हैं। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि मौके पर शांति है, पुलिस के रोके जाने पर लोगों ने पथराव किया था। इसके बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई की है।
कुछ लोगों को पकड़ा गया है, मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस के फायरिंग की बात से इंकार किया है। दांदरपुर गांव के पास लोगों ने उपद्रव करने की कोशिश की थी, पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया था, कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



