'त्वचा के रंग और लिंग को लेकर कमला हैरिस पर हमला करना सही नहीं', निक्की हेली की नसीहत

निक्की हेली ने कहा कि 'कमला हैरिस पर निजी हमलों से मदद नहीं मिलेगी। कमला हैरिस ने बहुत कुछ नहीं किया है। आपको इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है कि वह कैसी दिखती हैं या उनका लिंग क्या है।

Friday, July 26, 2024 - 09:04
0
'त्वचा के रंग और लिंग को लेकर कमला हैरिस पर हमला करना सही नहीं', निक्की हेली की नसीहत

वॉशिंगटन (आरएनआई) रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता निक्की हेली ने अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत दी है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के त्वचा के रंग और उनके लिंग के आधार पर उन पर हमले करना सही नहीं है। निक्की हेली ने कहा कि निजी हमलों के बजाय कमला हैरिस को नीतियों के मुद्दे पर घेरा जाना चाहिए। एक इंटरव्यू के दौरान निक्की हेली ने कहा कि 'कमला हैरिस पर निजी हमलों से मदद नहीं मिलेगी। हम एक उदारवादी सीनेटर के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने बहुत कुछ नहीं किया है। आपको इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है कि वह कैसी दिखती हैं या उनका लिंग क्या है। अमेरिकी लोग कहीं ज्यादा समझदार हैं।

निक्की हेली से कमला हैरिस पर हो रहे निजी हमलों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में हेली ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि 'हमें इस बारे में सवाल उठाने चाहिए कि कमला हैरिस कर्ज चुकाने के बारे में बात नहीं करतीं। वह टैक्स बढ़ाना चाहती हैं। ये बात अमेरिकी लोगों को बताई जानी चाहिए। इस तथ्य पर बात होनी चाहिए कि जब से जो बाइडन और कमला हैरिस ने सत्ता संभाली है, तब से उपभोक्ता मूल्य 19.5 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। इस बारे में भी बात होनी चाहिए कि वह हमेशा फलस्तीन के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करती हैं न कि हमारे मित्र राष्ट्र इस्राइल का। ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर हम बात कर सकते हैं।

कमला हैरिस ने हाल ही में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कमला हैरिस ने साफ संकेत दिए कि वह इस्राइल द्वारा गाजा पर जारी हमलों का समर्थन नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि वह गाजा में मानवीय आपदा के मौजूदा हालात पर चुप नहीं रहेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 'इस्राइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन वह ये कैसे करता है, यह मायने रखता है।

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के दावेदार जेडी वेंस का भी एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वेंस ने कमला हैरिस और डेमोक्रेट पार्टी की कई अन्य महिला नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे लेकर वेंस की आलोचना हो रही है। निक्की हेली के ताजा बयान को इसी संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User