त्रि-स्तरीय पंचायत व नगरीय उप चुनाव के मतदान दलों का द्वितीय चरण का किया गया रेण्डमाइजेशन
गुना (आरएनआई) जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2024 अंतर्गत नगर पालिका गुना के वार्ड क्रमांक 30 में पार्षद पद के लिए एवं बमोरी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत विश्वनगर में होने वाले सरपंच पद के उपचुनाव के मतदान केन्द्रों के लिए गठित मतदान दलों रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर किया गया।
रेण्डमाईजेशन के दौरान नगर पालिका गुना के वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद पद के लिए 6 मतदान केन्द्र एवं रिजर्व 2 सहित कुल 8 मतदान दलों का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव विकास खण्ड बमोरी की ग्राम पंचायत विश्वनगर के सरपंच पद के लिए 3 मतदान केन्द्र एवं 1 रिजर्व सहित कुल 4 मतदान दलों का रेण्डमाईजेशन किया गया। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी सहित 4 कर्मचारी रहेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)