जिला चिकित्‍सालय गेट से सदर बाजार तक कोतवाली गली का हटाया गया 50 अवैध गुमटियां एवं अस्थाई अतिक्रमण

Sep 6, 2024 - 22:02
Sep 6, 2024 - 22:02
 0  432
जिला चिकित्‍सालय गेट से सदर बाजार तक कोतवाली गली का हटाया गया 50 अवैध गुमटियां एवं अस्थाई अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर गुना के मार्गदर्शन में शहर के अवैध अस्‍थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सतत जारी है।

इसी क्रम में आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने की दृष्टि से आज जिला चिकित्‍सालय गेट से सदर बाजार तक कोतवाली गली का 50 अवैध गुमटियां एवं अस्‍थाई अतिक्रमण हटाया गया। जिससे आने वाले समय मे एम्बुलेंस एवं मरीजों के वाहनों के आवागमन आसान हो सकेगा। इस दौरान तहसीलदार गुना नगरीय जीएस बैरवा, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना तेजसिंह यादव, थाना प्रभारी ब्रजमोहन सिंह, एस.डी.आर.एफ. की टीम सहित पुलिस बल, नगरपालिका का अमला उपस्थित रहा।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0