तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी कर्मी का दर्जा, वेतन ₹30,000 व ब्याजमुक्त ऋण का वादा
पटना (आरएनआई): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद ने 143 उम्मीदवारों के साथ चुनावी रणभेरी बजा दी है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार बनते ही जीविका दीदियों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाएगा।
तेजस्वी ने कहा, “जीविका दीदियों का आज तक शोषण हुआ है, अब ऐसा नहीं होगा। हमारी सरकार बनते ही उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा। उनका शुरुआती वेतन ₹30,000 प्रति माह होगा, साथ ही ₹2,000 का अतिरिक्त भत्ता और दो साल के लिए ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। जिन दीदियों ने ऋण लिया है, उनका ब्याज माफ किया जाएगा। साथ ही ₹5 लाख तक का बीमा भी करवाया जाएगा।”
तेजस्वी ने आगे कहा कि संविदा कर्मियों को भी स्थायी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उर्मिला और बेल्ट्रॉन जैसे माध्यमों से काम कर रहे दो लाख से अधिक संविदा कर्मियों को स्थायी दर्जा मिलेगा। “अब उनका शोषण नहीं होगा, उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तनाव से मुक्त किया जाएगा,” तेजस्वी ने कहा।
उन्होंने महिलाओं के लिए एक नई योजना “MAA योजना (महिला-अन्न-आवास)” की घोषणा की। कहा कि इस योजना के तहत माताओं और बहनों को अन्न और आवास की सुविधा दी जाएगी।
तेजस्वी ने मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि “नीतीश सरकार ने हमारी घोषणाओं की नकल की है। उन्होंने महिलाओं को 10,000 रुपये दिए, लेकिन यह उधार है, चुनाव के बाद वसूला जाएगा। हमने पहले ही कहा था कि जिन परिवारों में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें सरकार बनने के 20 दिन के अंदर एक नौकरी दी जाएगी।”
राजद ने इस बार की सूची में 24 महिलाओं, 50 यादवों, और 18 मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी है। वहीं 76 विधायकों में से 31 को टिकट नहीं मिला। तेजस्वी यादव खुद वैशाली की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो उनका पारंपरिक गढ़ माना जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



