तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, दो गंभीर घायल
गुना जिला मुख्यालय से गुजरने वाले हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें सवार दो लोग कई फीट दूर जाकर गिरे। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि लंबे इंतजार के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में स्थानीय लोगों ने घायलों को एक ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर बेहद जोरदार हुई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



