तेज आंधी-बारिश से कोरबा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली व्यवस्था रही प्रभावित
कोरबा (आरएनआई): कोरबा जिले में सोमवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई चौक-चौराहों पर लगे बैनर और पोस्टर फट गए, जबकि कई उड़कर गिर पड़े। कोसाबाड़ी से बुधवारी तक सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ आंधी के चलते उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण कई दुकानों के शेड और तिरपाल भी उड़ गए, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
लगभग आधे घंटे तक कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। आंधी के कारण पूरे शहर में धूल का गुबार छा गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
तेज आंधी-तूफान और बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी कुछ समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



