तीन दिवसीय काली पुजा महोत्सव संपन्न : नम आंखो से हुई मां काली की विदाई जगह-जगह हुई आरती

Saturday, November 2, 2024 - 21:07
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बाह्रणटोली संगत स्कूल प्रांगण बाबा फतेहचंद की जीवित समाधी स्थल पर वैदिक व तांत्रोक्त विधि व मंत्रोच्चारण के साथ तीन दिवसीय काली पूजा संपन्न हुई. पूजन आचार्य व आयोजक आचार्य डाॅ चंदन ने बताया कि 2006 से बाह्यणटोली मे काली पूजा होती है आ रही है यह 19वां वर्ष है. मां काली की पूजा, महाआरती, कन्यापूजन, भंडारा के उपरांत संध्या मे प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के साथ पूजा संपन्न हुआ इस दौरान मां काली की जगह जगह पूजन-आरती की गयी और भोग लगाया गया.

प्रभात कुमार ने बताया कि लोगो ने नारियल और चुन्नी चढा कर मन्नत मांगा और मन्नत पुरा होने पर पुनः 25,51 और 101 नारियल,चुनरी अर्पण श्रद्धालु करते है।माता के दर्शन-पूजन और हवन मे शामिल होने जिले से बाहर के लोग भी शामिल हुए।मां काली की विसर्जन शोभा यात्रा ढोल-नगारे व गाजे-बाजे के साथ बाह्रमणटोली,मक्खनसाह चौक,गरीबनाथ मंदिर, छाताबाजार, दुर्गास्थान, बनारस बैंक चौक होते हुए लकङीढाई स्थित गंडक नदी मे मां की प्रतिमा का विसर्जन हुआ.

आयोजन मे मुख्य यजमान अमित कुमार,सुमित कुमार,पूजन आचार्य डाॅ चंदन उपाध्याय,प्रभात कुमार,भरत झा,लड्डू झा,प्रमोद ओझा,संजय झा,संतोष भट्ट,ब्रजेश पाठक की मुख्य भूमिका रही।
 पूजा एवं भंडारा मे पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता,पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,आरबीबीएम प्राचार्य डाॅ ममता रानी,उपमेयर डाॅ मोनालिसा,डाॅ नवीन कुमार,डाॅ अशोक शर्मा,महंत अभिषेक पाठक सहित कई समाजसेवी, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ और साहित्यकार के साथ साथ सैकङो लोग पुजा मे शामिल हुए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User