तानसेन संगीत समारोह गायन श्रृंखला का गुना में आयोजन

Dec 7, 2024 - 18:03
Dec 7, 2024 - 18:03
 0  1k
तानसेन संगीत समारोह गायन श्रृंखला का गुना में आयोजन

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं अलाउद्दीन खान संगीत अकादमी भोपाल एवं जिला प्रशासन गुना के सहयोग से तानसेन संगीत समारोह के अंतर्गत गमक श्रृंखला का आयोजन विगत दिवस संपन्न हुआ। दो सत्रों में आयोजित किए गए संगीत समारोह के प्रथम सत्र में तानसेन संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ता बाय गोस्वामी गुना द्वारा तानसेन के जीवन एवं संगीत पर उनके योगदान पर विचार प्रस्तुत किये गये।


 
 द्वितीय सत्र में संगीत सभा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण सहित अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्डेय, तहसीलदार जीएस बैरवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव उपस्थित रहे । 


 
कार्यक्रम में द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात संगीत सभा की प्रथम प्रस्तुति शास्त्रीय गायक विनोद मिश्रा एवं साथियों अपरी प्रस्तुति दी। द्वितीय प्रस्तुति विचित्र बीणा एवं सुरबहार की जुगलबंदी हुई जो राजेंद्र पद्मजा- विश्वरूपा  ग्वालियर ने दी, आपके साथ पखावज पर श्री संजय आफले ने संगत की। तृतीय प्रस्तुति बांसुरी वादन की रही जिसमें श्री संतोष संत एवं शिष्या ने दी आपके साथ तबला पर संगत अनुतोष मुंबई ने की।
 
 कार्यक्रम का संचालन आशीष टांटिया एवं दीपक शर्मा ने किया। प्रमुख सहयोगी सुधीर श्रीवास्तव नपा तथा मानस भवन समिति रहे। संस्कृति विभाग की ओर से सुनील अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0